Breaking News

Breaking News
Loading...

 

फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास में 75 किलो गांजा के साथ पांच आरोपियों गिरफ्तार।

सिलीगुड़ी : सोमवार की शाम 75 किलो गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  एनजेपी पुलिस ने फूलबाड़ी-घोषपुकुर बाईपास मार्ग पर एक चारपहिया वाहन से उक्त गांजा बरामद किया। 

आरोपियों की पहचान १.राजू धर, २.संजय सरकार, ३.रविदास, ५.भास्कर साहा और ६.सुकुमार साहा के रूप में हुई है, सभी कूचबिहार के रहने वाले बताए जाते हैं। कथित तौर पर, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन के अंदर छिपे 10 पैकेटों से लगभग 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

जिसका बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपये आंका गया है।  रिपोर्ट के अनुसार उक्त गांजा की तस्करी कूचबिहार से कोलकाता में की जा रही थी।  आज सभी आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post