Breaking News

Breaking News
Loading...

 

महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय परिसर में वसंत महोत्सव का आयोजन।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय परिसर में वसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। वसंत उत्सव का उद्घाटन संगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य भी आयोजित हुआ। 

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामना भी दिया गया। इस अवसर पर खोरीबाड़ी पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिंह, खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष मुकुल सरकार, महिला तृणमूल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिमा बनर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

अनिमा बनर्जी ने कहा, प्रत्येक वर्ष वसंत उत्सव का आयोजन होता है। साल भर कड़ी मेहनत करती हूँ।  हम सब इस दिन का आनंद लेते हैं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मुकुल राय ने कहा कि यह पर्व आपस में मिलजुल कर रहने का है। साथ ही उन्होंने झूला महोत्सव के दौरान प्रखंड में शांति का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post