Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सिलीगुड़ी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अगले दिन नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बागडोगरा के बूढ़ीबालासन में हुई इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। 

नाबालिगा कक्षा सात की छात्रा बताई जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति 12 साल की इस बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर पिछले 6 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। 

काफी देर तक बीमार रहने के बाद परिजन को शक हुआ तो नाबालिगा से पूछताछ के दौरान परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई। 

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने बागडोगरा थाने में शिकायत दर्ज किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति निरोद देबनाथ उत्तरी दिनाजपुर निवासी बागडोगरा में किराए पर रह रहा था। 

आरोपी को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अनुमंडल न्यायालय भेजा गया। नाबालिगा के परिजन और स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post