Breaking News

Breaking News
Loading...

 

तेंदुए का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप।

सिलीगुड़ी : फांसीदेवा प्रखंड के गयागंगा चायबागान की लाइन 18 से गुरुवार को एक तेंदुए का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। 

सूचना मिलने पर वन विभाग घटना स्थल पहुंच तेंदुए का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। 

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर में स्थानीय लोगों ने गयागंगा चायबागान के अंदर तेंदुए का घायल शव देखा। 

इसके बाद इसकी सूचना घोषपुखुर वन विभाग को दिया गया। सूचना मिलते ही घोषपुकुर रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। 

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तेंदुए के पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 

मृत तेंदुआ मादा और करीब तीन साल का था। तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए बंगाल सफारी भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post