Breaking News

Breaking News
Loading...

 

जमीन विवाद के कारण भैया को चाकू मारकर फरार भाई।

फांसीदेवा : जमीन विवाद में फरार भाई ने भैया के पेट में चाकू घोंप दिया। फांसीदेवा प्रखंड के घोषपुकुर के पतिमोहन जोत गांव में हुई घटना को लेकर इलाके में तनाव है। घायल व्यक्ति का नाम अमूल्य सिंह है। 

मालूम हो कि काफी समय से दोनों भाइयों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों भाइयों में मारपीट हुई और फिर भाई निर्मल सिंह ने अपने भैया के पेट में चाकू घोंप दिया। 

स्थानीय लोगों ने अमूल्य सिंह को गंभीर चोटों के साथ जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद घायल को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।  

फांसीदेवा घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घायल अमूल्य सिंह  के भैया साजेन सिंह ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद के चलते हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post