Breaking News

Breaking News
Loading...

 

उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ऐतिहासिक सिक्का प्रदर्शनी का आयोजन।

सिलीगुड़ी : सिक्कों के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के अक्षय कुमार मैत्रा हेरिटेज म्यूजियम में ऐतिहासिक सिक्का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  

इस दो दिवसीय सिक्का प्रदर्शनी के पहले दिन, प्राचीन भारत के मौर्य गुप्त मुगल कुषाण राजाओं के सिक्कों सहित ब्रिटिश भारत के कई सिक्के और आजादी के बाद के भारत के कई सिक्के प्रदर्शित हैं। 

प्रदर्शनी में नक्सलबाड़ी बागडोगरा सहित माटीगाड़ा व सिलीगुड़ी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुद्रा विशेषज्ञ शिवाजी बनर्जी ने कहा कि छात्रों से तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। 

उनकी जानकारी साझा करने में प्रसन्नता हो रही है। तरह-तरह के सिक्के देखकर छात्र-छात्राएं खुश हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post