Breaking News

Breaking News
Loading...

 

अधिकारी रवीन्द्र भवन में 26 अप्रैल को होने वाले दार्जिलिंग लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन।

खोरीबाड़ी : 26 अप्रैल को होने वाले दार्जिलिंग लोकसभा चुनाव से पहले सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा ने भाजपा के उम्मीदवार राजू बिष्ट के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं को 

और अधिक मजबूत करने के लिए शुक्रवार को फांसीदेवा विधानसभा के सात मंडलों के विभिन्न पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ एक कर्मचारी बैठक का आयोजन किया। 

राजू बिष्ट को जिताने के लिए अधिकारी रवीन्द्र भवन में रणनीति तय की गई। दार्जिलिंग जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी खड़ा हो सकता है 

लेकिन राजू बिष्ट भारी मतों से जीतेंगे। बैठक में दार्जिलिंग जिला भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, फांसीदेवा खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, डावग्राम फूलबाड़ी के भाजपा विधायक शिखा चटर्जी, 

अनीस रंजन, अजय उरांव, कल्याण कुमार प्रसाद, भोलानाथ सिद्धा, गणेश देवनाथ, संजय कुमार मंडल, सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post