गुरुवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी जवानों ने इलाके में जाल बिछाया। जैसे ही मादक पदार्थों की डील के लिए संदिग्ध युवक बाहर निकला, उसे धर-दबोचा गया। तलाशी में युवक के पास से 214 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश कुमार साहानी है, जो नक्सलबाड़ी के मध्य कोटियाजोत का रहने वाला बताया जा रहा है।
एसएसबी ने उसे नक्सलबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। शुक्रवार को उसे शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। जांच में और कौन-कौन शामिल है, इस पर नजर बनी हुई है।
