यह प्रशिक्षण बारामानीरामजोत सीमाक्षेत्र के मालाबारी गाँव के कम्युनिटी हॉल और म्यूज़ियम ग्राउंड में आयोजित किया गया है, जिससे स्थानीय 150–160 युवा/युवतियों को अपने ही गाँव में रहकर Physical, Written और Medical तैयारी का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 8वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री मितुल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:
सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व हमारे मूल सिद्धांत हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सक्षम बनाना और रोजगारपरक अवसरों से जोड़ना SSB की प्राथमिकता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में चयन प्रक्रिया को सरल बनाएगा।
इस अवसर पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को प्रदान की गई। साथ ही 8वीं वाहिनी SSB द्वारा एक पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने उपचार सुविधा का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में उप-कमांडेंट श्री मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट धीरेन्द्र नाथ देबशर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा SSB के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण पहल से क्षेत्र के युवाओं में सुरक्षा बलों में शामिल होने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उन्हें सम्मानजनक करियर के अवसर प्राप्त होंगे।
8वींवाहिनी SSB, खपरैल, प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग, सीमावर्ती युवा, सिलीगुड़ी, SSB प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेना भर्ती तैयारी, CAPF recruitment, शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा तैयारी, मेडिकल तैयारी
#SSB #8वींवाहिनी #PreRecruitmentTraining #सीमावर्तीयुवा #Khaprail #Siliguri #YouthEmpowerment #SSBTraining #CAPF #ArmyPreparation #SkillDevelopment #BorderYouth #IndiaSecurityForces #RecruitmentTraining #MalabariVillage
