सोमवार दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सभी यात्री बोर्ड भी कर चुके थे, लेकिन अचानक घोषणा हुई कि उड़ान रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने यात्रियों को मंगलवार की नई टिकट जारी कर दी, पर स्थिति आज भी नहीं बदली।
मंगलवार सुबह नए टिकट के साथ एयरपोर्ट पहुँचे यात्रियों को फिर से बताया गया कि आज की उड़ान भी रद्द है। अब यात्रियों को या तो 6 तारीख की टिकट दी जा रही है या रिफंड, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि रिफंड में भी भारी कैंसिलेशन चार्ज काटा जा रहा है।
कई यात्री मेडिकल अपॉइंटमेंट, तो कुछ क्रिटिकल जॉब इंटरव्यू के लिए यात्रा कर रहे थे, और इस दोहरी रद्दीकरण से उनकी योजनाएँ पूरी तरह बाधित हो गई हैं।
यात्रियों का यह भी कहना है कि न एयरलाइन और न ही एयरपोर्ट अथॉरिटी उड़ान रद्द होने का स्पष्ट कारण बताने को तैयार हैं। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
IndiGo Airlines, Bagdogra Airport, Flight Cancellation, Refund Issues, Passenger Disruption, Airline Accountability
#IndiGo #BagdograAirport #FlightCancellation #AirTravelCrisis #PassengerRights #AviationUpdates
