जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर को बागडोगरा के पुटिमारी इलाके में पिकनिक चल रही थी, उसी दौरान किसी बात को लेकर निखिल लोहार का कुछ लोगों से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद के बाद आरोपियों ने निखिल की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी छाती की हड्डियाँ टूट गईं। इस घटना में निखिल लोहार की मौत हो गई।
मृतक की पत्नी अष्टमी लोहार ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ बागडोगरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार रात को पुलिस ने बागडोगरा के तारबंदा इलाके से बिट्टू और नितेश को गिरफ्तार किया।
आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकुम अदालत में पेश किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
Bagdogra murder case,
Putimari picnic incident,
Nikhil Lohar death,
Bagdogra police arrest,
Siliguri crime news,
beating to death case,
West Bengal breaking news,
Bagdogra,
Putimari,
Nikhil Lohar,
Bagdogra Thana,
murder news,
Bangla crime update,
police arrest news,
Siliguri court,
picnic murder case,
#BagdograMurder #PutimariIncident #NikhilLohar #CrimeNews #PoliceArrest #BagdograPolice #BreakingNews #SiliguriCourt #WestBengalCrime #PutimariIncident #NikhilLohar #BagdograPolice #SiliguriCrimeNews #WestBengalCrime #BreakingBanglaNews
