भारत–नेपाल सीमा की वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक ने एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य सहयोगी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए श्री राजू आर्याल, आईजी, एपीएफ, नेपाल; श्री तुल बहादुर भंडारी, एसपी, एपीएफ, झापा (नेपाल); श्री राजन लिम्बू, एसपी, नेपाल पुलिस, झापा सहित अन्य अधिकारियों को मिठाइयाँ भेंट कीं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में एसएसबी जैज़ बैंड एवं स्थानीय बच्चों द्वारा नेपाली गीत, जनजातीय गीत तथा राजबंशी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके पश्चात महानिदेशक ने सभी स्थानीय बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अधिकारियों, जवानों एवं बच्चों के साथ सामुदायिक भोज (बड़ा खाना) में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर हाल ही में निरीक्षक से सहायक कमांडेंट तथा सहायक कमांडेंट से उप कमांडेंट पद पर पदोन्नत अधिकारियों को औपचारिक रूप से पदोन्नति प्रदान की गई। महानिदेशक ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
सीमा चौकी गुरसिंगबस्ती पर महानिदेशक ने जवानों से संवाद कर सीमा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पानीटंकी पुराने एवं नए मेची पुल पर तैनात महिला एवं पुरुष कर्मियों द्वारा किए जा रहे दायित्वों का निरीक्षण किया।
बाद में महानिदेशक सीमा चौकी पानीटंकी पहुँचे, जहाँ कंपनी कमांडर श्री दुर्गेश पांडेय, सहायक कमांडेंट द्वारा क्षेत्रीय जिम्मेदारी का विस्तृत विवरण सैंड मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान कमांडेंट, 41वीं वाहिनी द्वारा क्षेत्र में वाहिनी की परिचालन उपलब्धियों की जानकारी दी गई, जिसकी महानिदेशक ने सराहना की।
दौरे के दौरान महानिदेशक ने जवानों के बैरक, महिला बैरक तथा सीमा चौकी परिसर का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर श्री वंदन सक्सेना, महानिरीक्षक, फ्रंटियर मुख्यालय सिलीगुड़ी; श्री मनजीत सिंह पड्डा, उप महानिरीक्षक; श्री ए.के.सी. सिंह, उप महानिरीक्षक; श्री शिवदयाल, उप महानिरीक्षक; श्री मनीष कुमार, उप महानिरीक्षक; श्री योगेश सिंह, कमांडेंट, 41वीं वाहिनी सहित फ्रंटियर सिलीगुड़ी एवं 41वीं वाहिनी के सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Sanjay Singhal IPS,
Director General SSB,
Sashastra Seema Bal,
SSB Border Security,
India Nepal Border,
Panitanki Border Outpost,
Gursingbasti BOP,
41st Battalion SSB,
Frontier HQ Siliguri,
SSB Operational Review,
Border Security Review,
SSB Community Outreach,
Civil Military Coordination,
India Nepal Coordination,
SSB Cultural Programme,
Women in Border Security,
SSB New Year Visit,
SSB Officers Promotion,
Border Management India,
#SashastraSeemaBal #SSB #BorderSecurity #IndiaNepalBorder #Panitanki #Gursingbasti #41BattalionSSB #DGSSB #SanjaySinghalIPS #SSBOnDuty #SSBAtBorders #SSBCommunityConnect #WomenInUniform #CivilMilitaryCoordination #SSBNewYearVisit #SSBCulturalProgramme #NationFirst
