20.175 किलोग्राम गांजा के साथ चार गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई

 

20.175 किलोग्राम गांजा के साथ चार गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई

20.175 किलोग्राम गांजा के साथ चार गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई

खोरीबाड़ी : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने 20 किलो 175 ग्राम गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

एसएसबी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:45 बजे ‘ई’ कंपनी, कादमनीजोत की विशेष नाका टीम ने पीडब्ल्यूडी मोड़ इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर चार लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 20.175 किलोग्राम गांजा और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साबेरुल (62) और बासिर एसके (47), दोनों इस्लामपुर निवासी, प्रशांत विश्वास (30), कूचबिहार निवासी तथा मंजू महंत (44), खोरीबाड़ी क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है।

एसएसबी के मुताबिक, आरोपी कूचबिहार से भालूगाड़ा/इस्लामपुर की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बरामद गांजा बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को चारों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

Kharibari News, SSB 41 Battalion, Ganja Seized, 20.175 Kg Ganja, Kharibari Police, North Bengal News, Siliguri News, Cooch Behar News, Islampur News, NDPS Act

#Kharibari #SSB #GanjaSeized #SiliguriNews #NorthBengalNews #KharibariPolice #NDPSAct #BreakingNews

पानीटंकी में संदिग्ध सोना-चांदी की बड़ी बरामदगी, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Roj Khabar Duniya is the country of most trusted Media House in Siliguri. Which brings to you every news related to regional, national and international 24 hours a day. So Subscribe on YouTube. Roj Khabar Duniya. and Follow on Facebook. Roj Khabar Duniya. Providing Indian News, World News, Breaking News, Festival News, Hindi News, Tech News, Education News, Travel News, Bangla News, Local News Video and Articles.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post