भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा! 6 महिलाओं के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

 

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा! 6 महिलाओं के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

पानीटंकी सीमा पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, 6 महिलाओं के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

खोरीबाड़ी/पानीटंकी : भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी इलाके में मानव तस्करी की कथित बड़ी साजिश को SSB के जवानों ने नाकाम कर दिया। सीमा पार नेपाल ले जाने से पहले छह महिलाओं के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में जा रहे दो पुरुषों को रोककर पूछताछ की गई। दस्तावेजों की जांच और महिलाओं से पूछताछ के दौरान कई विसंगतियां सामने आने के बाद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

SSB सूत्रों के अनुसार, पहले से सूचना मिली थी कि त्रिपुरा से महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को रोजगार दिलाने का झांसा देकर नेपाल ले जाने की कोशिश की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई छह महिलाओं में चार नाबालिग हैं। आरोप है कि सभी को रोजगार का प्रलोभन देकर नेपाल ले जाने की योजना बनाई गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद SSB और सहयोगी संगठनों ने महिलाओं से विस्तृत पूछताछ की और उनके परिवारों से संपर्क किया।

कोशी लोक मंच की सदस्य रोशनी राय के अनुसार, छहों महिलाएं त्रिपुरा की रहने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें से दो नाबालिगों के लापता होने की शिकायत त्रिपुरा के थाने में पहले से दर्ज थी। वहीं, चार अन्य महिलाओं के नेपाल जाने की जानकारी उनके परिवारों को नहीं थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSB ने दोनों संदिग्धों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल देवबर्मा और चिन्मय बसाक के रूप में हुई है। निर्मल देवबर्मा त्रिपुरा का रहने वाला बताया गया है, जबकि चिन्मय बसाक जलपाईगुड़ी का निवासी है।

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस रिमांड में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित मानव तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा महिलाओं को नेपाल ले जाने के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था।

खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे मामले के संभावित नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अगस्त को भी मानव तस्करी के आरोप में SSB ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग लड़की को बरामद किया था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सीमा पर मानव तस्करी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

पानीटंकी मानव तस्करी

भारत नेपाल सीमा मानव तस्करी

Panitanki Human Trafficking

SSB Panitanki

पानीटंकी SSB कार्रवाई

खोरीबाड़ी पुलिस

नेपाल ले जाने की कोशिश

त्रिपुरा की महिलाएं

नाबालिग लड़कियां मानव तस्करी

भारत नेपाल बॉर्डर न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध अफगान नागरिक गिरफ्तार, भारतीय दस्तावेज बरामद

Roj Khabar Duniya is the country of most trusted Media House in Siliguri. Which brings to you every news related to regional, national and international 24 hours a day. So Subscribe on YouTube. Roj Khabar Duniya. and Follow on Facebook. Roj Khabar Duniya. Providing Indian News, World News, Breaking News, Festival News, Hindi News, Tech News, Education News, Travel News, Bangla News, Local News Video and Articles.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post