Breaking News

Breaking News
Loading...

 

नक्सलबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस द्वारा बुधवार को बैनर के साथ नक्सलबाड़ी में पेट्रोल डीजल व गैस के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ एक रैली निकली।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुधवार को बैनर के साथ नक्सलबाड़ी में पेट्रोल डीजल व गैस के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ एक रैली निकाल विभिन्न इलाको का परिक्रमा कर पूरा किया। 

इसके बाद युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला जलाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश के गरीब समेत हर वर्ग के लोग मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों से बेहाल है। 

इसे भी पढ़े :- एसएसबी 41वीं बटालियन की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन।

आज रोजाना पेट्रोल- डीजल व गैस के कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। और तेल कंपनीयों का मुनाफा  काफी बढ़ गया है। पेट्रोल डीजल मांगा होने से खाने- पीने वाली वस्तुओं से लेकर सभी चीजें महंगी हो गई है। 

इसलिए मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आज पूरे देश में किसी न किसी रूप से आंदोलन चल रहा है। 

हम यहां भी महंगाई बढ़ाने वाली पेट्रोल- डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ मोदी का पुतला जलाए गए। मौके पर जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कुन्तल राय ने सांसद में पारित हुए कृषि बिल को जल्द रद करने की मांग की. उन्होंने कहा सांसद में पारित हुए बिल से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। 

इसे भी पढ़े :- खोरीबाड़ी ब्लॉक यूथ तृणमूल कांग्रेस की ओर से पुलबामा हत्याकांड में सहीद हुए सहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार द्वारा जल्द कृषि बिल को वापस नहीं ली गई तो केंद्र सरकार के खिलाफ आमलोगों को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। 

इस मौके पर जिला तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष कुन्तल राय, नक्सलबाड़ी प्रखंड -2 तृणमूल कांग्रेस के युवा अध्यक्ष अरुण घोष , वीरेन सरकार समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

ब्युरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनिया।                                        Amazon

Post a Comment

Previous Post Next Post