Breaking News

Breaking News
Loading...

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से खोरीबाड़ी में किया गया सैनिटाइज।

खोरीबाड़ी : 2019 के दिसम्बर महीने में आये कोरोना वायरस के संक्रमण ने  सारी दुनिया को न जाने क्या क्या दिखा दिया है। 

आज हर कोई उसके असर से वाकिफ है।इस  संक्रमण को रोकथाम के लिए बीते वर्ष 2020 में  देश भर में बीते दो महीने से भी अधिक समय से लगातार जारी लॉकडाउन आम लोगों व विशेषकर मध्यवर्गीय लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।

जब लॉकडाउन खत्म हो गया है और धीरे धीरे जिंदगी सामान्य हो रही थी की  कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचाते हुए  देश के विभिन्न राज्यों में अपना पैर तेजी से पसारना शुरू कर दिया। 

जिससे आज पश्चिम बंगाल सहित पूरे उत्तर बंगाल  अछूता नहीं है। यहां तक की कोरोना की दूसरी लहर ने  ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना पैर  तेजी से पसारना शुरू कर दिया और लोगों को अपने चपेट में लेने लगा।

आज लोगों को इस संक्रमण से बचाने के  लिए केंद्र  व राज्य सरकार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपने स्तर से कुछ ना कदम उठा रहे हैं। 

इसी कड़ी में रविवार को  कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा  ) की ओर से  लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण बचाने के लिए खोरीबाड़ी बाजार व खोरीबाड़ी थाना समेत विभिन्न स्थानों में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। 

इस संबंध में  भारतीय जनता पार्टी के खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल  युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह  ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने  देश के विभिन्न राज्यों के साथ पूरे उत्तर बंगाल सहित खोरीबाड़ी क्षेत्र में भी हाहाकार मचा दिया है। 

प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बावजूद वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने गांवों की ओर भी तेज़ी से अपना पैर पसार चुका है। खोरीबाड़ी में भी रोजाना कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं। 

इसी को देखते हुए  कोरोना  वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए  खोरीबाड़ी बाजार व  थाना समेत  विभिन्न स्थानों में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया, ताकि  कोरोना और लोगों को संक्रमित ना करें, इसके लिए यह  सैनिटाइज का कदम उठाते हुए खोरीबाड़ी  इलाके में सैनिटाइज किया गया। 

साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने  व  कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया । इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के खोरीबाड़ी- बुढागंज मंडल उपाध्यक्ष अरुण दास व  युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां। 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post