खोरीबाड़ी : कोरोना महामारी से आत्मरक्षा हेतु खोरीबाड़ी अंचल तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से खोरीबाड़ी थाना पुलिस को पीपीई कीट प्रदान किए।
इस दौरान तृणमूल युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, युवा अंचल अध्यक्ष प्रदीप मण्डल, अंचल छात्र परिषद अध्यक्ष अरिजीत देवनाथ, राजू साहा, दीपांकर चटर्जी, विक्की जायसवाल, अमृत मण्डल, प्रीतम कर्मकार, जयंत इक्का इत्यादि उपस्थित थे।
हमारे टीम जानकारी देते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि इन दिनों कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहे हैं।
खासकर कोरोना महामारी को मात देने को लेकर फ्रंट लाइन वॉर्कर की बहुत अहम भूमिका है। पुलिस प्रशासन द्वारा दिन रात एक कर विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ लॉकडाउन को सफल बनाने में भी जुटे हुए हैं।
इसके मद्देनजर खोरीबाड़ी थाना पुलिस को पीपीई कीट दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह बताया तृणमूल कांग्रेस हरसंभव जनता के साथ खड़ा है। कोरोना महामारी में जनता के हित में विभिन्न कार्यों को किया जाएगा।
ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां।
Post a Comment