Breaking News

Breaking News
Loading...

 

सशस्त्र सीमा बल 19वीं वाहिनी मुख्यालय द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मवेशियों को किया जब्त।

खोरीबाड़ी : सशस्त्र सीमा बल 19वीं  वाहिनी मुख्यालय द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मवेशियों को जब्त किया है। इसके साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 

एसएसबी 19वीं बटालियन से मिली जानकारी अनुसार  गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान पार्टी के द्वारा ठाकुरगंज , पावर हाउस वाहिनी मुख्यालय के समीप 11 मवेशियों के साथ एक टाटा ट्रक को जब्त किया गया। इसके साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार तस्करों के नाम पवन कुमार राय (35), महेश राय ( 31 ), राकेश राय (23) बताया गया। जब्ती के कार्यवाही मे उप निरीक्षक त्रिलोक शुक्ला और जवान शामिल थे। आवश्यक कार्यवाई पश्चात जब्त मवेशियों को तस्कर के साथ  कुरलीकोट थाना में जमा कर दिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post