खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी ब्लॉक के बिन्नाबारी ग्राम पंचायत अन्तर्गत एक गांव में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया।
इस मामले में खोरीबाड़ी थाना पुलिस तुरंत कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम पलाश बर्मन 24 साल बताया गया।
मिली जानकारी अनुसार खोरीबाड़ी ब्लॉक के बिन्नाबरी ग्राम पंचायत अन्तर्गत एक गांव में करीब 9 वर्षीय एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई।
परिजनों द्वारा खोरीबाड़ी थाना में मामला दर्ज करने के पश्चात बीती देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खोरीबाड़ी थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई पश्चात आरोपी को रविवार को सिलीगुड़ी न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं नाबालिगा के परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।
Post a Comment