Breaking News

Breaking News
Loading...

 

पीड़ित परिवार के साथ भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज पानीसाली ग्राम पंचायत के केलाबाड़ी निवासी हरेकृष्ण सरकार लंबे समय से सरकारी सुविधाओं के अभाव में समस्याओं से जूझ रहे हैं। 

मामले की जानकारी मिलते ही फांसीदेवा विधानसभा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने शुक्रवार को परिवार से मुलाकात की और मदद का हाथ बढ़ाया। 

विधायक दुर्गा मुर्मू ने परिवार वालों को कपड़े और त्रिपाल सौंपे। विधायक ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लोगों तक पहुंचने के बावजूद गरीब परिवारों को लाभ नहीं मिला। 

उन्होंने कहा कि वह परिवार की मदद के लिए बीडीओ से संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि हरेकृष्ण सरकार के परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्ध, विश्वंभर प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post