Breaking News

Breaking News
Loading...

 

टोटो और चार पहिये वाहन में भयानक संघर्ष। गंभीर रूप से घायल टोटो चालक।

खोरीबाड़ी : टोटो और चार पहिये में भयानक संघर्ष। गंभीर रूप से घायल टोटो चालक। घटना खोरीबाड़ी  भारत नेपाल सीमा पानीटंकी फ्लाईओवर के नीचे घटित हुई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार टोयटा इनोवा चार पहिया वाहन ने खड़े एक टोटो को टक्कर मारा इस भयानक टक्कर में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टोटो के परखच्चे उड़ गए। 

स्थनीय लोगो के मदत से घायल टोटो चालक श्यामल बर्मन को नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। 

इसके बाद पानीटंकी चौकी के पुलिस द्वारा टोटो और चार पहिया वाहन को बरामद कर पुलिस चौकी लाया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post