Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन।

खोरीबाड़ी : भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले खोरीबाड़ी बीजेपी कार्यालय से रैली प्रारंभ कर खोरीबाड़ी थाना होते हुए बीडीओ कार्यालय के पास समाप्त किया गया। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया की इस समय पश्चिम बंगाल के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में हमारे राज्य में किसानों की आत्महत्या की दुखद घटनाएं सुनने कोमिली है। 

आलू, धान, फूल, तंबाकू, सब्जी, रेशम के सभी किसानों को बहुत नुकसान हुआ। क्योंकि सरकारी बुनियादी ढांचा पूरी तरह से चरमरा चुका है। फसल खरीदने की सरकारी प्रक्रिया में काफी गड़बड़ी होरही है। 

हाल ही में हुई भारी बारिश और खराब मौसम ने विशेष रूप से आलू किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मद्देनजर शुक्रवार को आठ सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। 

इस दौरान माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा विधायक दुर्गा मुर्मू, किसान मोर्चा के राज्य संपादक अरुण मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, जिला किसान मोर्चा के ऑब्जर्वर प्रदीप देबनाथ, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय मंडल, 

खोरीबाड़ी बुढागंज मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बर्मन, किसान मोर्चा जिला साधारण सम्पादक माणिक बर्मन, दोनों मंडल के अध्यक्ष कल्याण प्रसाद एवं भोलानाथ सिद्धा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post