Breaking News

Breaking News
Loading...

 

बन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड के रंगापानी हातभराजोत में कुछ दिन पूर्व तेंदुए के हमले में एक महिला घायल होने व तेंदुए देखें जाने के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल था। इस बीच चाय बागान प्रबंधन द्वारा तेंदुए को पकड़े जाने को लेकर पिंजड़े लगाने के लिए वन विभाग से लिखित मांग की गई थी। 

मद्देनजर बागडोगरा वन विभाग द्वारा हातभराजोत में एक पिंजड़ा लगाया गया था। वन विभाग द्वारा लगाए उक्त पिंजरे में एक तेंदुए को फसने की ख़बर है। विशेष जानकारी देते हुए बागडोगरा वन विभाग के रेंजर ऑफिसर समीरण राज ने बताया पिछले दिन हातभराजोत संलग्न इलाके में तेंदुए की सूचना मिली थी। 

मद्देनजर वन विभाग की और से संलग्न इलाकों का दौरा कर जायजा लिया गया था। दौरे के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए होने की बात बताया गया था। तेंदुए होने के मद्देनजर क्षेत्रों के लोग काफी आतंकित थे। इसको देखते तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में आज तेंदुए फंसने की ख़बर मिली। 

सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच तेंदुए को कब्जे में लिया। समीरण राज ने बताया पिंजरे में फंसे तेंदुए को देखरेख में रखा गया है। साथ ही चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य चिकित्सा पश्चात सुरक्षित रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ दिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post