Breaking News

Breaking News
Loading...

 

भारतीय जनता किसान मोर्चा की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में खोरीबाड़ी एडीए को ज्ञापन।

खोरीबाड़ी : भारतीय जनता किसान मोर्चा रानीगंज बिनाबाड़ी मंडल और खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल की ओर से शुक्रवार को रैली निकालकर विभिन्न मांगों के समर्थन में खोरीबाड़ी एडीए को ज्ञापन सौंपा गया। 

जानकारी देते हुए किसान मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य में किसान प्रभावित है। आलू, चावल, फूल, तंबाकू, सब्जियां, रेशम आदि के किसान आज विशेष रूप से प्रभावित हैं। जूट और धान के किसानों को बारिश और खराब मौसम से भारी नुकसान हुआ है। 

सुपारी, फूल और सब्जी की फसलों को भी नुकसान हुआ है। इस राज्य में फसल सुरक्षा के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा अभी तक विकसित नहीं किया गया है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आज इस राज्य के किसान सरकारी अनुदानित मूल्य पर खाद नहीं खरीद पा रहे हैं और किसानों को नुकसान हो रहा है। 

उन्होंने बताया वर्तमान में किसान काला बाजारी यूरिया सहित विभिन्न रासायनिक उर्वरक राज्य में दोगुनी कीमत पर खरीद रहे हैं। जिसके कारण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए तत्काल उचित कदम उठाया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

इस दौरान भारतीय जनता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष माणिक चंद्र सिंह, रानीगंज बिन्नाबाड़ी किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय मंडल, प्रदीप बर्मन, गणेश चंद देवनाथ, भोला नाथ सिद्धा, कल्याण कुमार प्रसाद, महकुमा परिषद सदस्य अजय उरांव, मनीषा सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post