Breaking News

Breaking News
Loading...

 

खोरीबाड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम मोना आलम, हमीद अंसारी दोनों खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र तथा मोहम्मद आरिफ गलगलिया थाना क्षेत्र का बताया गया है। 

खोरीबाड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर  खोरीबाड़ी थाना पुलिस थाना क्षेत्र के शिबूजोत के पास तीन लोगो को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 बोतल एस्कुफ कफ सिरप बरामद हुआ है। इस दौरान एक हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त की गई है। 

जिसके बाद उक्त व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए खोरीबाड़ी थाना लाया गया। खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने आवश्यक करवाई के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज शनिवार को उक्त तीनों अभियुक्तों को न्याययिक हिरासत में सिलीगुड़ी भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोज ख़बर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post