खोरीबाड़ी : पानीटंकी, 14 मई 2025: एसएसबी की 41वीं बटालियन ने नेपाल सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रीदोय खान (26) को पानीटंकी क्षेत्र में गिरफ्तार किया।
आरोपी वैध पासपोर्ट पर नेपाल पहुंचा था, पर बाद में पासपोर्ट छिन जाने के बाद ऑनलाइन गेम "Free Fire" के ज़रिए एक भारतीय व्यक्ति से संपर्क कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
पूछताछ में मानव तस्करी नेटवर्क और नेपाली-भारतीय सहयोगियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। आरोपी को कानूनी कार्रवाई हेतु थाना खोरीबाड़ी सौंपा गया है। एसएसबी का स्पष्ट संदेश "सीमा की हर हरकत पर हमारी नजर है।"
