सिलिगुड़ी : आज सुबह 3 बजे एक गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के रेंज ऑफिसर दीपक राईसाली के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान एनएच-55 पर रंगटोंग रेलवे स्टेशन के पास एक सिलिगुड़ी जा रहे वाहन (WB-73F-0055) को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध सागौन (Teak) और साल (Sal) की लकड़ी बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों विशाल राय (41) और सैलेन राय (36) को गिरफ्तार किया गया है।
तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को एसीजेएम की माननीय अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
