एसएसबी की नजर जब उस पर पड़ी, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अजीजुल हाकिम साबिर के रूप में हुई है, जो कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका का रहने वाला है। उसके पास से बांग्लादेश का वैध पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि वह हाल ही में पर्यटक वीज़ा पर नेपाल आया था और वहां से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। एसएसबी ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। अब पुलिस आरोपी को शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
