गिरफ्तारी भारत-नेपाल सीमा के पिलर नंबर 91 से लगभग 3.3 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर, खैरमनीजोत गांव से की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अत्तेट रॉय (उम्र 28) के रूप में हुई है, पिता का नाम गजेंद्र नाथ रॉय है। वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के पिरगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
उसके पास से बांग्लादेशी नागरिकता पहचान पत्र, एक तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पूछताछ मे अत्तेट रॉय ने स्वीकार किया कि वह करीब 6 महीने पहले रॉयगंज (भारत-बांग्लादेश सीमा) के पास एक अज्ञात बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था।
उसने दावा किया कि धार्मिक उत्पीड़न के चलते वह अपने देश को छोड़कर भारत में नौकरी की तलाश में आया और खैरमनीजोत क्षेत्र के घरों में घरेलू काम करता था।
उसका यह भी कहना है कि उसका कोई आपराधिक उद्देश्य नहीं था, वह सिर्फ रोजगार के लिए भारत आया था। गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
