सिलीगुड़ी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों जैसे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, नॉर्थ प्वाइंट रेजिडेंशियल स्कूल, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, ओलिविया इनलाइटेंड इंग्लिश स्कूल, सरदा विद्या मंदिर, इनर व्हील क्लब और सीमांत चेतना मंच के प्रोफेसर, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, पाइप बैंड प्रदर्शन, हथियारों की प्रदर्शनी और
छात्राओं एवं बहनों द्वारा SSB जवानों को राखी बांधना शामिल था। इस अवसर पर IG श्री वंदन सक्सेना ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि यह पर्व सहयोग, समन्वय, प्रेम, समर्पण और देश के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। उन्होंने सभी कों खादा पहनाकर सम्मान किया और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की निरंतरता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन फ्रंटियर सिलीगुड़ी के द्वितीय कमांड अधिकारी श्री नवीन कुमार राय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
