यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर नंबर 90 से महज़ 200 मीटर भारत की ओर की गई। बचाई गई लड़की का नाम हेमा श्रेष्ठा है, उम्र करीब 16 साल, जो असम के गोलाघाट ज़िले की रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक संदेश राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी मेचीनगर, झापा (नेपाल), उसे शादी का झांसा देकर बैंगलुरु से नेपाल ले जा रहा था।
लड़की बैंगलुरु में अपने भाई के साथ रहती थी और एक होटल में काम करती थी। दोनों 14 अगस्त की रात बैंगलुरु से निकले, 16 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी पहुँचे और पास के होटल में रुके। अगले दिन नेपाल ले जाने की कोशिश के दौरान एसएसबी ने आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
