सूत्रों के मुताबिक, युवक नेपाल में प्रवेश करने के लिए भारतीय आधार कार्ड दिखा रहा था। कार्ड पर उसका नाम रातुल खान लिखा था।
लेकिन जवानों को शक हुआ और जब तलाशी ली गई, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। युवक के पास बांग्लादेश का पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिन पर नाम था मोहम्मद मानिक।
यानी एक ही व्यक्ति के दो नाम और दो पहचान! पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के लालमनीरहाट का रहने वाला है।
जांच में यह भी सामने आया कि भारत में प्रवेश के बाद नेपाल जाने की योजना के लिए उसे दलालों ने नकली आधार कार्ड उपलब्ध कराया था।
फिलहाल युवक को एसएसबी ने खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है और उसे सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
