जांच में उसके पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रीमहत्त चंद्र राय के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि करीब 2 महीने पहले दलालों की मदद से वह बांग्लादेश के पंचगढ़ बॉर्डर पार कर भारत में घुसा था और तभी से पनिटंकी इलाके में रह रहा था।
फिलहाल एसएसबी ने आरोपी को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। उसे आज शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। इस लगातार हो रही अवैध घुसपैठ से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
