सूत्रों के मुताबिक, एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से बांग्लादेशी नागरिक पहचान पत्र और एक भारतीय आधार कार्ड बरामद हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था और बागडोगरा क्षेत्र में रहकर आधार कार्ड बनवाया था।
अब सवाल यह उठता है। क्या SIR सिस्टम लागू होने के डर से वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था? एसएसबी ने आरोपी को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
