नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिले चिराग पासवान,चिराग पासवान (Chirag Paswan) की राजनीतिक वापसी की कहानी!
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि पार्टी ने कठिन दौर के बाद फिर से ताकतवर वापसी की है। उन्होंने बताया कि आज उन्हें गर्व है कि उनकी कड़ी मेहनत ने पार्टी को उस मुकाम पर पहुंचाया, जिसकी कल्पना उनके पिता रामविलास पासवान ने की थी।उन्होंने याद दिलाया कि 2000 में पार्टी के गठन के बाद यह उनका दूसरा सर्वोत्तम प्रदर्शन है। पहला ऐतिहासिक प्रदर्शन 2005 में हुआ था, जब पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़कर 29 विधायक जीत लिए थे, हालांकि वे सरकार नहीं बना सके।
चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि 2020 में कई दलों ने उनकी पार्टी के अंत की घोषणा कर दी थी। 2022 तक यह कहा जाने लगा कि “लोजपा (रा.वि.) और चिराग पासवान खत्म हो चुके हैं।” लेकिन उन्होंने कहा—“मेरे पिता का खून मेरी रगों में है, हम हार मानना नहीं जानते।”
उन्होंने पार्टी को फिर से खड़ा करने का संकल्प लिया और 2024 में गठबंधन ने उन पर भरोसा जताते हुए एक सांसद वाली पार्टी को 5 लोकसभा सीटें दीं—और लोजपा (रा.वि.) ने सभी 5 सीटें जीतीं।
बिहार विधानसभा में एक भी विधायक न होने के बावजूद एनडीए (NDA) ने उन पर भरोसा कर 29 सीटें दीं, जिसमें से आज उनके पास 19 विधायक हैं।
पटना में चिराग ने बताया कि लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात हुई और सरकार गठन को लेकर चर्चा भी की गई। उन्होंने कहा कि 2020 की हार के लिए कई लोग जिम्मेदार थे, लेकिन उन्होंने पार्टी में नई जान डालने के लिए लड़ाई लड़ी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के दौरान जद(यू) JDU और लोजपा LJP (रामविलास) के बीच मतभेदों की जो कहानी गढ़ी गई, वह पूरी तरह झूठी थी। News in hindi
https://x.com/ANI/status/1989626377012990387?t=c71frWEk3UY-OS-NyUZvHQ&s=19
मुकेश अंबानी की सफलता की कहानी | Mukesh Ambani Success Story in Hindi 2026
मंगल पांडे की जीवनी: 1857 की क्रांति के प्रथम नायक की पूरी कहानी..
