फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया, और इसी के साथ देशभर में जश्न का माहौल छा गया है।
सिर्फ 21 साल की युवा शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्ले से दमदार पारी खेली और फिर गेंद से भी दो अहम विकेट झटके।
उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। शेफाली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द फाइनल” चुना गया।
टीम इंडिया की यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि नारी शक्ति के जज़्बे और मेहनत की मिसाल है।
#INDvsSA #WomensWorldCupFinal #ShafaliVerma #DeeptiSharma #WomensWorldCup2025 #ATPhotoblog
