मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची आरोपी के बच्चे के साथ खेलने के लिए उसके घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जीवन कृष्ण राय ने बच्ची को खाने का लालच दिया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
हाल ही में जब मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तब जाकर परिवार वालों को इस पूरी घटना का पता चला। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी और उसके लोगों ने पीड़ित परिवार पर ही हमला कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज भी की।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और आरोपी जीवन कृष्ण राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकुमा अदालत में पेश किया गया। वहीं दूसरी ओर, पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
