उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का भविष्य नहीं है और पार्टी में टूट की स्थिति बनी हुई है। सायनी घोष और यूसुफ पठान को लेकर चल रही अटकलों पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरा स्कोर होने दीजिए। तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह पार्टी एक गैंग की तरह थी, जहां स्वार्थ के लिए लोग जुड़े थे और अब हार के बाद पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
वहीं अपने दौरे के उद्देश्य पर बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा कि महकमा परिषद के विकास और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा होगी और उनके समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
