सूत्रों के अनुसार, जहांगीर खान लंबे समय से जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर था और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल STF ने नेपाल पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान सोमवार सुबह पानीटंकी के निकट जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद उसे सीमा पार कर भारत लाया गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता ले जाया जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, जहांगीर खान काफी समय से लापता था और उसकी तलाश लगातार जारी थी। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कई महत्वपूर्ण मामलों में नई जानकारी सामने आ सकती है।
फिलहाल STF की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर की गई यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पर हमारी नजर बनी हुई है।
