नक्सलबाड़ी, दार्जिलिंग | नक्सलबाड़ी में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे युवक को हाथीघिसा टोल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
मृतक की पहचान साहित मंडल (23) के रूप में हुई है, जो नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा इलाके का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहित मंडल घोषपुकुर से काम समाप्त कर बागडोगरा होते हुए बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हाथीघिसा टोल गेट के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि साहित मंडल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नक्सलबाड़ी थाना पुलिस की सहायता से घायल युवक को तत्काल नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद नक्सलबाड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस जांच जारी
प्राथमिक जांच में यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
सिक्किम टनल हादसा: 10 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे, युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
एक गाड़ी, तीन नंबर प्लेट और छत में छिपा 42 किलो गांजा, बागडोगरा पुलिस के उड़ गए होश!
नक्सलबाड़ी सड़क हादसा, हाथीघिसा टोल गेट दुर्घटना, साहित मंडल, दार्जिलिंग सड़क दुर्घटना, बाइक दुर्घटना, ट्रक की टक्कर, नक्सलबाड़ी समाचार, West Bengal Road Accident, Naxalbari News,
