इस अवसर पर केंद्र परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी स्थापित की गई। विधायक सेवा केंद्र के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
स्वतंत्रता दिवस के दिन केंद्र में आम लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। मंत्री आनंदमय बर्मन ने कहा कि यह सेवा केंद्र पहले से ही संचालित था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उन्हीं के नाम पर इस सेवा केंद्र का नामकरण किया गया है।
यहां से आम लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर सेवा केंद्र का नामकरण किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।
नक्सलबाड़ी में मिड-डे मील कर्मियों का BDO कार्यालय में प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
