Breaking News

Breaking News
Loading...

 

कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए 30 मई तक लागये गये लॉकडाउन के पहला दिन।

खोरीबाड़ी : कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए 30 मई तक  लागये गये लॉकडाउन के पहले दिन रविवार को असर देखा गया। 

सुबह सात बजे से दस बजे तक सब्जी व राशन की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बाजारों में देखी गयी। दस बजे के बाद सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। 

पुलिस वाहन, एम्बुलेंस सहित इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आया। सुबह पानीटंकी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग भी शारीरिक दूरी का पालन करते देखे गए।

इसके बाद पानीटंकी बाजार सहित अन्य बाजार में सन्नाटा छा गया। वहीं पुलिस द्वारा बाजार में लोगों से मास्क का उपयोग करने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत दी गयी। 

पुलिस विभिन्न चौराहों पर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराते नजर आए।

ब्यूरो रिर्पोट : रोज खबर दुनियां।

Post a Comment

Previous Post Next Post