खोरीबाड़ी : आज पानीटंकी बीओपी (BOP) एसएसबी में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में एसएसबी रानीडांगा के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मंजीत सिंह पड्ढा एवं कमांडेंट योगेश सिंह सहित एसएसबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं नेपाल की ओर से एपीएफ (APF) के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल कुमार न्यौपाने एवं अन्य एपीएफ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय, सूचनाओं के आदान-प्रदान, संयुक्त गश्त तथा आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह की बैठकों के माध्यम से सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखा जाएगा।
