नक्सलबाड़ी, 20 जून 2025: एसएसबी की 41वीं बटालियन ने मादक पदार्थ तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
स्पेशल ऑपरेशन के तहत नक्सलबाड़ी के सातभैया इलाके (बीपी नं. 89/4 के पास) से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करों के पास से 410 ग्राम संदिग्ध मॉर्फिन (चार पैकेट), दो मोबाइल फोन, एक हीरो ग्लैमर बाइक (BR-11 AR 6963), पहचान पत्र की छायाप्रति और ₹740 नकद बरामद हुए।
इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक अभिनव कुमार ने तीन जवानों के साथ मिलकर किया। गिरफ्तार तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी थाना को सौंप दिया गया है।
