गिरफ्तार शख्स की पहचान लंकेश्वर चंद्र राय के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के लालमनीरहाट जिले का रहने वाला है। पता चला है कि आरोपी पिछले साल अगस्त महीने में भारतीय वीज़ा लेकर वैध तरीके से भारत आया था, लेकिन वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह भारत में ही रह रहा था।
एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र और पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
