दो बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय एजेंट को पकड़ा गया है, जो नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम और सुषांत चंद्र दास के रूप में हुई है।
वहीं, गिरफ्तार एजेंट का नाम देबाशीष चक्रवर्ती है, जो इन्हें भारतीय पर्यटक के रूप में दिखाकर सीमा पार करवा रहा था। पकड़े जाने पर जांच के दौरान मोहम्मद जाहिदुल के पास से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया, जो "राहुल राय" के नाम से बना था।
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रत्येक बांग्लादेशी को 50,000 रुपये लेकर दिल्ली पहुंचाने की डील थी। एसएसबी को संदेह है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी एजेंट शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल दो अन्य एजेंटों के नाम भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है, और आज इन्हें शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
