एसएसबी सूत्रों के अनुसार, कल रात नक्सलबाड़ी के बेंगाई जोत इलाके में नशे की तस्करी की सूचना मिलने पर एसएसबी के जवानों ने अभियान चलाया।
संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 102 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। नशे की तस्करी के आरोप में विष्णु बर्मन को गिरफ्तार कर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
