मिड-डे मील कर्मियों का BDO कार्यालय में डिपुटेशन, SIR में हटाए गए वैध मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग
नक्सलबाड़ी : मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन की ओर से शुक्रवार को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के BDO को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मिड-डे मील कर्मियों के साथ CITU नेतृत्व भी मौजूद रहा। ज्ञापन के माध्यम से मिड-डे मील कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया।यूनियन प्रतिनिधियों ने मांगों पर शीघ्र पहल करने की अपील की। वहीं, SIR प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं या जिनके नामों को लेकर Adjudication की प्रक्रिया हुई है, उन्हें लेकर भी अलग से BDO को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधियों की मांग है कि जो मतदाता वैध हैं, उनके नाम तत्काल मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में लंबित हियरिंग प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग भी की गई, ताकि योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें। यूनियन और CITU नेतृत्व ने प्रशासन से इन सभी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।
