Breaking News

Breaking News
Loading...

 

सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा नहीं चलेगा, प्रशासन की सख्ती से ज़मीन हुई मुक्त!

नक्सलबाड़ी : सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही नक्सलबाड़ी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर ज़मीन को कब्जामुक्त कर दिया। नक्सलबाड़ी के मोनिराम ग्राम पंचायत के सुरजबर मौजा क्षेत्र में बीघा दर बीघा सरकारी ज़मीन पर ज़मीन माफिया कब्जा करने की योजना बना रहे थे। 

खंभे गाड़कर ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार को नक्सलबाड़ी बीडीओ प्रणब चट्टराज और भूमि एवं भूमि राजस्व अधिकारी (BLRO) दीपांजन मजूमदार की संयुक्त पहल पर अर्थमूवर की मदद से ज़मीन को कब्जामुक्त किया गया। 

BLRO ने बताया कि शिकायत मिलते ही स्थल का निरीक्षण किया गया था और आज कार्रवाई करते हुए ज़मीन को मुक्त कराया गया। कुल 119 एकड़ सरकारी ज़मीन में से लगभग 15-20 एकड़ पर अवैध कब्जा था जिसे आज खाली करवाया गया। 

इस सरकारी ज़मीन में से 35 एकड़ ज़मीन गोरखा बटालियन के लिए सुरक्षित रखी गई है, जबकि 20 एकड़ पर सोलर प्लांट की स्थापना की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि भविष्य में बोर्ड लगाकर इस ज़मीन की निगरानी की जाएगी और उच्च अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

Post a Comment

Roj Khabar Duniya is the country of most trusted Media House in Siliguri. Which brings to you every news related to regional, national and international 24 hours a day. So Subscribe on YouTube. Roj Khabar Duniya. and Follow on Facebook. Roj Khabar Duniya. Providing Indian News, World News, Breaking News, Festival News, Hindi News, Tech News, Education News, Travel News, Bangla News, Local News Video and Articles.

Previous Post Next Post