जानकारी के अनुसार, SSB की 41वीं बटालियन के जवान सीमा पर नियमित जांच और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट, पहचान पत्र और एक भारतीय आधार कार्ड बरामद हुआ।
दस्तावेज़ मिलने के बाद जवानों को युवक पर शक गहरा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह जनवरी महीने में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और उसके बाद नेपाल चला गया था। जब वह नेपाल से फिर से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तभी SSB ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद SSB ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए खड़िबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके भारत आने का मकसद क्या था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
गिरफ्तार आरोपी शामिम हवलदार को आज सिलिगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
India Nepal Border News,
Panitanki Border Arrest,
Bangladeshi National Arrested in India,
SSB Operation India Nepal Border,
Illegal Immigration India News,
Siliguri Border Security News,
SSB 41 Battalion Operation,
Bangladeshi Infiltrator Arrested,
India Border Security Update,
Kharibari Police Case,
#IndiaNepalBorder #SSBOperation #BorderSecurity #IllegalImmigration #SiliguriNews #WestBengalNews #BorderCrime #BreakingNewsIndia #PanitankiBorder #BangladeshiArrested

Post a Comment
Roj Khabar Duniya is the country of most trusted Media House in Siliguri. Which brings to you every news related to regional, national and international 24 hours a day. So Subscribe on YouTube. Roj Khabar Duniya. and Follow on Facebook. Roj Khabar Duniya. Providing Indian News, World News, Breaking News, Festival News, Hindi News, Tech News, Education News, Travel News, Bangla News, Local News Video and Articles.